नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें बल्ह विस क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रधानाचार्य मनोज पठानिया और स्कूल प्रबंधन समिति ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ कर सभी को स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया। इस दौरान छात्राओं में मिताली और सहेलियों ने स्वागत गीत, रुपाली एंड पार्टी ने राधा-कृष्ण नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्यातिथि ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऐच्छिक निधि से 51 सौ रुपये की राशि देने की घोषणा करते हुए स्कूल प्रशासन की मांग पर अन्य विकास कार्यों के लिए सवा लाख रुपये देने की भी घोषणा की है। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावियों को पुरस्कृत किया। इनमें सुधीर राणा, हिमांशी, नेहा, रितिका, स्नेहा, महेंद्र, पीयूष, मदन, बनीता, भुवनेश्वरी, भागेश्वरी, राजीव, शिवांश, निखिल, नेहा, हिना, नेहा, पायल, हिमानी, पायल, उमेश, आदित्य, दिवेश, बॉबी, करन, आशीष, स्नेहा, नैना, निशांत, अक्शु भारती, अमन, हिमांशी, तान्या, अनुराग, नीतिका, प्रियांशु, कविता, धनंजय, जय भारती, मीनाक्षी, पूर्वशी, रश्मि, खेम राज, अभिषेक, दीक्षा, मोनिका, दिशा, सुहानी, सिमरन, शगुन, रोहणी, संजना, मनीषा, अंजना, कोमल, धीरज, सत्य, संतोषी, भारती, गीतांशु, नितिका, मोनिका राणा, अजय जम्वाल, स्नेहा, अदिति, एकता, कशिश, स्नेहा, कोमल, मिताली आदि को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बीडीसी अध्यक्ष अंजना रावत, जिला परिषद सदस्य रजनी नायक, एससी मोर्चा अध्यक्ष रामलाल, राम सिंह गुलेरिया आदि मौजूद रहे।