फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   scam: money stolen from account

Mandi News: शातिरों ने लड़की के खाते से उड़ाए 75 हजार रुपये

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
scam: money stolen from account
पटड़ीघाट (मंडी)। ग्राम पंचायत गुमहु में एक लड़की को फोन पर कुछ अज्ञात लोगाें ने झांसे में लेकर उसके खाते से 75 हजार रुपये की राशि निकाल ली। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता मित्र देव ने पुलिस रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी ने इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक में दो दिन पहले लगभग एक लाख रुपये जमा करवाए थे। दूसरे दिन उसकी बेटी को 8689286027 मोबाइल नंबर से फोन आया और उन्होंने कहा कि वह इंडियन पोस्टल पेमेंट बैंक से बोल रहे हैं और आपके खाते की केवाईसी होनी है। इसके लिए आप का आधार कार्ड, पैन कार्ड और आप के फोन पर एक ओटीपी आएगा। इसे आप हमें बताएं, आपके खाते की केवाईसी हो जाएगी। लड़की ने उन्हें अपना ओटीपी दे दिया और खाते सेपहले पचास हजार फिर पच्चीस हजार रुपये निकाल लिए गए। जैसे ही इन्हें पता चला तो उन्होंने खाते में बचे हुए पूरे पैसे निकाल लिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस थाना हटली में शिकायत दर्ज कराई। उधर, डीएसपी कुलदीप धीमान ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed