फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sarkaghat Tehra-Sandhol road obstructed due to falling rocks

चट्टानें गिरने से सरकाघाट टिहरा-संधोल मार्ग बाधित

Tue, 03 Aug 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Sarkaghat Tehra-Sandhol road obstructed due to falling rocks
भूस्खलन के कारण बंद पड़ा संधोल मार्ग। - फोटो : Mandi
टिहरा (मंडी)। सरकाघाट-टिहरा-संधोल मार्ग खेड़ानाला के पास भूस्खलन से भारी भरकम चट्टानें गिरने के कारण सोमवार देर रात से बंद हो गया है। इससे सुबह लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों में रघुबीर, जयंत, प्रभाकर, शिवम आदि ने बताया कि खेड़ानाला के पास बन रहे डबललेन पुल के लिए लोक निर्माण विभाग ने कटिंग की है। इस कारण मार्ग बार-बार प्रभावित हो रहा है। लोगों को बरसात के दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों को पैदल चलकर वाहनों की अदला बदली कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। सिंगल रोड होने के कारण टिहरा से संधोल का पूरी तरह से संपर्क कट गया है। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग टिहरा के सहायक अभियंता अनिल शर्मा ने बताया कि सड़क को खोलने का कार्य जारी है। कार्यस्थल पर पत्थर और मलबा गिरने से खतरा बना हुआ है। इससे कार्य करने में कठिनाई पेश आ रही है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed