फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saraun won the trophy in volleyball, Star Club Jalpa runner-up

वालीबाल में सरौण ने जीती ट्रॉफी, स्टार क्लब जालपा उपविजेता

Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Saraun won the trophy in volleyball, Star Club Jalpa runner-up
द्रंग के भड़वाहण मेला में विजेता प्रतिभागियों के साथ अन्य - फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। दुंधा इलाके की भडवाहण पंचायत में बैसाखी के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय ग्रामीण मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने मेले में पधारे मां जालपा भगवती, देव पाईंदल ऋषि, देव रोपड़ पाल और देव ब्रह्मपाल की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेला कमेटी ने मुख्य अतिथि को शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मेले में वॉलीबाल, समूहगान और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मेला कमेटी सरौण और स्टार क्लब जालपा के बीच में हुआ। इसमें मेला कमेटी सरौण ने तीन-दो के अंतर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रस्साकयरी में उरला पंचायत के महिला मंडल बड़वाहण की महिलाओं ने फिर डंका बजाया। भड़वाहण महिला मंडल की महिलाएं दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भडवाहन पंचायत के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, उप प्रधान दर्शन कटारिया, मेला कमेटी अध्यक्ष जीवानंद पुजारी, संजीव कुमार, अजय कुमार, इंद्रपाल, हेम सिंह, मनीष और प्रकाश चंद समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed