फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sakodi Chowk bus stop not notified, buses stopping at Seri platform: SP

सकोडी चौक बस स्टॉप के लिए अधिसूचित नहीं, सेरी मंच पर रुक रहीं बसें : एसपी

Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 28 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sakodi Chowk bus stop not notified, buses stopping at Seri platform: SP
मंडी। जिला मुख्यालय के सकोडी चौक बस स्टॉप के लिए अधिसूचित नहीं है। अस्पताल रोड समेत शहर में जाम न लगे। इसीलिए यहां बस स्टॉप को रद्द कर सिनेमा चौक के पास बसों को सवारियों को उतारते की व्यवस्था करवाई गई है। यह बात मंगलवार को एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने सकोडी चौक और सेरी मंच पर बसें न रूकने के विरोध में उनके पास ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों से कही।
विज्ञापन

इससे पहले रिवालसर और तुंगल क्षेत्र की करीब 18 पंचायतों की महिलाओं ने पन्ना लाल मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कपूर की अगुवाई में शहर में सेरी मंच से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकाली और सकोडी चौक और सेरी मंच पर बसें न रूकने पर विरोध जताया और प्रशासन से दोबारा इन बस स्टॉप को शुरू करने की मांग रखी। बाद में उपायुक्त अपूर्व देवगन और एसपी मंडी साक्षी वर्मा को ज्ञापन भी सौंपे।
विज्ञापन

राजेश कपूर ने बताया कि उपायुक्त ने सकोडी चौक में बस स्टॉप की समस्या को जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिनिधि को कोई हक नहीं है कि वह हमारे बच्चों का भविष्य तय करें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ महिलाओं को विरोध रैली में न जाने के फोन भी करवाए गए थेे। स्थानीय प्रतिनिधि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे जनता को परेशानी हो। उन्होंने दोनों जगह बस स्टॉप शुरू करने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
बस स्टॉप को लेकर यह है शहर में व्यवस्था
एसपी मंडी ने बताया कि रिवालसर की तरफ से आने वाली बसें सिनेमा चौक और सेरी मंच के पास सवारियों को उतार सकती हैं। बस स्टैंड से आने वाली बसें सवारियों को महामृत्युंजय मंदिर के पास से उठा सकती हैं। रैली में शामिल महिलाओं ने बताया कि चालक सेरी मंच पर चालान की बात कहकर बसों को नहीं रोक रहे हैं। इस पर एसपी ने कहा कि सेरी मंच पर बस स्टॉप को रद्द नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द सकोडी चौक पर बसों को रूकने को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी।


बॉक्स
पड्डल को बचाने के लिए ग्रामीण महिलाएं आई आगे
पड्डल में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम को लेकर तुंगल और रिवालसर की महिलाएं पन्ना लाल मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन राजेश कपूर की अगुवाई में विरोध में उतर आई हैं। उनका कहना है कि इंडोर स्टेडियम को जोला में ही बनाया जाए। राजेश कूपर ने कहा कि पड्डल से कोई छेड़खानी होती है तो जेसीबी को पहले उनके शरीर से गुजरना होगा। यहां हरगिज इंडोर स्टेडियम का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed