{"_id":"697e414cf2c7753a8a09189a","slug":"saklana-panchayat-secretary-deepak-verma-retired-mandi-news-c-90-1-mnd1001-184424-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सकलाना पंचायत सचिव दीपक वर्मा सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सकलाना पंचायत सचिव दीपक वर्मा सेवानिवृत्त
Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 31 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
सकलाना पंचायत सचिव एवं पंचायत सचिवों के प्रधान दीपक वर्मा को सेवानिवृति पर सम्मानित करती जिला प
धर्मपुर (मंडी)। पंचायती राज व्यवस्था में अपनी दीर्घकालिक सेवाएं देने वाले सकलाना पंचायत के सचिव एवं पंचायत सचिव संघ के प्रधान दीपक वर्मा सेवानिवृत्त हो गए।
उन्होंने 6 वर्ष टीए और 21 वर्ष पंचायत सचिव के रूप में अपनी सेवाएं पूरी कीं। उनके सम्मान में धर्मपुर में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बीडीओ बालम राम ने दीपक वर्मा की कर्मठता की प्रशंसा की।
वहीं, प्रदेश भाजपा महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर और जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया ने कहा कि पंचायत सचिव के रूप में दीपक वर्मा ने सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में सराहनीय कार्य किया है। अपनी सेवानिवृत्ति पर आभार व्यक्त करते हुए दीपक वर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में सौंपे गए दायित्वों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का प्रयास किया। संवाद