फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saiglu students presented colourful programmes

Mandi News: साईगलू के विद्यार्थियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

Sat, 13 Dec 2025 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Saiglu students presented colourful programmes
कोटली (मंडी)। तुंगल क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला साईगलू का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य एवं कांग्रेस नेता चंपा ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार और एसएमसी प्रधान ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की गतिविधियों से सभी को अवगत करवाया। विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने स्कूल प्रबंधन को इस आयोजन की बधाई देते हुए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ विभिन्न गतिविधियों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावियों को स्मृतिचिह्न देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

पुरस्कार हासिल करने वालों में मानवी, हर्षिता, जागृति, हिमानी, मोहित, यामिनी, तनीषा, वर्षा, पुनीत, वीरेंद्र, महक, स्नेहा, जिज्ञासा, नैतिक, अनामिका, आशा, नरगिस, जानवी, भूमिका, सानिया, ईशा, प्रिया, नेहा, पलक, सुमित, निकिता, अक्षिका, अंकुश, चिराग, युवराज, हितेश, आदर्श, ऋतिक, पंकज, वर्षा, हेमलता, यामिनी, जागृति, रितेश, शुभम, विकास, ध्रुव, शिवम सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed