{"_id":"5752b4c44f1c1b7d2810cdec","slug":"running-car-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
मंडी
Updated Sat, 04 Jun 2016 04:30 PM IST
विज्ञापन
चलती कार को लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। काटल नाटल मांढू सड़क पर सुंदरनगर से बाढू जा रही एक कार मेें अचानक आग लगने से इसमें सवार चालक समेत दो लोग बाल-बाल बच गए। हादसा शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ। आग लगते ही चालक और उसके साथी ने तुरंत कार रोक कर बाहर छलांग लगाई।
विज्ञापन
जिसके बाद पलभर में कार धू-धू कर जल उठी। बीच सड़क में कार को लगी आग के बाद क्षेत्र के लोग बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे। गोहर पुलिस ने घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी-31डी 0936 पर सवार होकर महादेव निवासी अमित चौधरी और चांबी निवासी चुनी लाल सुंदरनगर से बाढू की ओर निकले। जैसे ही दोनों किलिंग के पास पहुंचे तो कार के इंजन से धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान कार में आग लग गई और कार चालक अमित चौधरी और उसके साथी चुनी लाल ने खिड़की खोकर छलांग लगाई। एसएचओ गोहर चांद किशोर ने कहा कि कार को आग कैसे लगी, इसके बारे में पुलिस जांच कर रही है। क्षेत्र में चलती कार को लगी आग से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन