फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rod of moving bus broke, major accident averted

Mandi News: चलती बस की रॉड टूटी, बड़ा हादसा टला

Thu, 05 Sep 2024 07:53 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Sep 2024 07:53 PM IST
विज्ञापन
Rod of moving bus broke, major accident averted
धर्मपुर से मढ़ी वायां बल्याणा जा रही थी धर्मपुर डिपो की बस, शाम को हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर से मढ़ी वायां बल्याणा जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस की बीच सड़क एंड रॉड खुल गई, गनीमत यह रही कि चालक ने मौके पर बस को रोक दिया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बस हर रोज की तरह 5 बजकर 5 मिनट पर अपने गंतव्य के निकली और जैसे ही लौंगणी कैंची मोड़ पर पंहुची तो चालक को कुछ आवाज सुनाई दी। जैसे ही गाड़ी को रोककर देखा तो एंड रॉड टूट कर सड़क पर गिर गई थी। गनीमत रही कि एंड रॉड एनएच 03 पर ही टूटी, अगर वहां से थोड़ा आगे टूटती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आगे एक किलोमीटर तक सीधी उतराई थी और वहां गाड़ी को रोकना मुश्किल हो सकता था | जब हादसा पेश आया तो उस समय बस में करीब 30 सवारियां सफर कर रही थीं। मौके पर मौजूद सवारियों ने बताया कि एचआरटीसी डिपो धर्मपुर की बसों में सफर करना जान को जोखिम में डालने से कम नहीं है, क्योंकि आए दिन बसें खड़ी हो जाती हैं। बस में सफर कर रही सवारियों में सीता, कांता, बबली, शिवराम, भवन कुमार ने बताया कि जो इस इस रूट पर गाड़ी भेजी जाती है, वे हर तीसरे चौथे दिन खराब हो जाती है और लोगों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से धर्मपुर डिपो की खटारा बसों को बदलकर न ई-बसें भेजने का आग्रह किया | धर्मपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा मौके पर मेकेनिक को भेज दिया है और उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि एंड रॉड कैसे खुली। बस के खराब होने पर दूसरी बस भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed