फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Roads became slippery due to mud, passengers and pedestrians were troubled

Mandi News: सड़कों में कीचड़ से फिसलन बढ़ी, यात्री और राहगीर परेशान

Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Roads became slippery due to mud, passengers and pedestrians were troubled
मंडी। बारिश के कारण सड़कों में कीचड़ होने से फिसलन बढ़ गई है। इससे यात्रियों समेत राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पधर से मंडी, बाड़ी गुमाणू से मंडी, और तल्याहड़ से मंडी सड़क में सफर जोखिमपूर्ण हो गया है। निर्माणाधीन सड़कों पर कीचड़ ही कीचड़ हो गया है। मंडी शहर में जेल रोड, तल्यारड़, पैलेस, टारना, दरमियाना मोहल्ला समेत कई जगह लोगों के घरों में सीलन आ गई है। इससे घर में रखा सामान खराब हो रहा है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश मंडी जिले में 46.2 एमएम रिकॉर्ड की गई जो औसतन बारिश 9.1 एमएम से 407 फीसदी अधिक है। जिले में सबसे ज्यादा बारिश पंडोह में 139 एमएम रिकॉर्ड की गई। इससे रात के समय लोग सहम गए। क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बारिश से ब्यास का जलस्तर भी बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से हूटर बजाकर लोगों को नदी और नालों से दूर रहने का आह्वान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जून में अभी तक 197.6 एमएम बारिश दर्ज हो चुकी है जो औसतन बारिश 144.4 एमएम से 37 फीसदी अधिक है। उधर, जिले में हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी लोगों को हिदायतें जारी की हैं। लोगों से बारिश के दौरान जरूरी हो तभी घर से निकलने का आह्वान किया है। नदी नालों से दूर रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक इसी तरह बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
हादसे के बाद भी नहीं सुधरी कैहनवाल सड़क
तल्याहड़ से वाया कैहनवाल शहर को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढे और नालियों की व्यवस्था न होने से सफर खतरनाक हो गया है। तल्याहड़ के पार्षद वीरेंद्र आर्य के अनुसार ऑटो वाले इस सड़क से सवारियां तक नहीं ले जा पा रहे हैं। पिछली बरसात में यहां एक टिपर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। साल बाद भी सड़क को सुधारा नहीं गया है।

...
कहां कितनी बारिश
क्षेत्र बारिश एमएम
पंडोह 139.0
जोगिंद्रनगर 73.0
मंडी 29.4
कटौला 45.2
मंडी 29.4
करसोग 21.0
गोहर 15.0
सुंदरनगर 0.5

...
स्थानीय प्रशासन को मौसम विभाग की ओर से दी जाने वाली हर चेतावनी पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से आह्वान है कि आपात स्थिति में आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर प्रस्थान करें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दूरभाष नंबरों 01905-226201, 226202, 226203, 226204 या व्हट्स एप नंबर 85447-71889 पर संपर्क कर सकते हैं।
-अपूर्व देवगन, उपायुक्त मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed