{"_id":"66dee2d08d2024e82f0761cf","slug":"road-repair-work-will-start-as-soon-as-the-rain-stops-verma-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135276-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश थमते ही शुरू होगा सड़कों का मरम्मत कार्य : वर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश थमते ही शुरू होगा सड़कों का मरम्मत कार्य : वर्मा
Mon, 09 Sep 2024 05:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 09 Sep 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल रोड समेत शहर में कई जगह सड़क मार्गों की स्थिति दयनीय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बरसात में खस्ताहाल हुए संपर्क मार्गों का मरम्मत कार्य बारिश थमने के बाद ही शुरू होगा। बरसात के मौसम में अस्पताल रोड, मंगवाई रोड, बाड़ी गुमाणू समेत कई संपर्क मार्गों की हालत दयनीय हो चुकी है। संपर्क मार्गों पर पड़े गड्ढों के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक जख्मी भी हो रहे हैं।
हालांकि विभाग की ओर से गड्ढों में मिट्टी डलवाई जा रही है, लेकिन बारिश होने पर वे पुराने स्वरूप में बदल जा रहे हैं। बारिश में फिसलन भी बढ़ रही है, जबकि धूप खिलने पर सड़क से उड़ रही मिट्टी वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी बन रही है। उधर, लोक निर्माण विभाग बजट के अभाव में नए कार्याें को शुरू नहीं कर पा रहा है। सड़कों के किनारे डंगे लगाने के काम भी लंबित हैं। ऐसे में शहर की सड़कें कब चकाचक होंगी, इसे लेकर अधिकारियों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोक निर्माण विभाग मंडी के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि बारिश थमते ही सड़कों पर पेचवर्क का काम युद्धस्तर पर किया जाएगा। नए कार्यों के लिए फिलहाल बजट नहीं मिल पाया है।