{"_id":"b231222fc52b6d6b8992083a62895b1a","slug":"road-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी के बल्ह क्षेत्र के तीन संपर्क सड़क मार्ग जनता को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी के बल्ह क्षेत्र के तीन संपर्क सड़क मार्ग जनता को समर्पित
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, रिवालसर
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने शनिवार को बल्ह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से निर्मित तीन संपर्क सड़कों का लोकार्पण किया। जिनमें एक करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी सिध्याणी-खेतरी सड़क, 2 करोड़ 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित 10 किलोमीटर लंबी सिध्याणी- पाथा-गिहूंधार रिवालसर सड़क तथा 83 लाख रुपये की लागत से निर्मित 5 किलोमीटर लंबी देहरीगलू-शिल्ह- कूंतोभयो सड़कें शामिल हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर सिध्याणी में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रकाश चौधरी ने कहा कि उक्त सड़कों के निर्मित हो जाने से क्षेत्र की 12 पंचायतों के लोगों को लाभ होगा। चालू वित्त वर्ष के दौरान बल्ह विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, पुलों के निर्माण व रखरखाव पर लगभग 10 करोड़ रूपये की राशि खर्च की जा रही है। उठाऊ पेयजल योजना सिध्याणी-दसेहड़ा के संवद्र्घन पर लगभग 90 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अप्पर बल्ह की 12 पंचायतों के लिए शीघ्र ही पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा जिस पर लगभग 15 करोड़ की राशि खर्च होगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश चौधरी ने कहा कि सिध्याणी में राज्य सहकारी बैंक की शाखा खोलने के भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने गिहूंधार तथा कंतोभयो में भी जनसभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर बल्ह कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय ठाकुर, महासचिव महेंद्र गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन बल्ह के अध्यक्ष सागर कमल, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता करतार चंद, अधिशाषी अभियंता डीसी यादव, अधिशाषी अभियंता विद्युत देसराज, अधिशाषी अभियंता, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग एनसी परमार और खंड विकास अधिकारी बल्ह सिकंदर मौजूद रहे।