फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road became pond in Kotli, people worried

Mandi News: कोटली में तालाब बनी सड़क, लोग परेशान

Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
Road became pond in Kotli, people worried
कोटली में तरणताल बनी सड़क से गुजरता वाहन।
कोटली (मंडी)। कोटली कस्बे में बारिश होने से सड़क तालाब बन गई है। कीचड़ से लबालब सड़क पर वाहन चलाना वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उच्च मार्ग के लिए किए जा रहे निर्माण से सड़क जलमग्न हो गई है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि कीचड़ और जल भराव होने की वजह से उनकी दुकानों में ग्राहक भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। स्थानीय निवासी शिवलाल, कश्मीर सिंह, मुरारी और चंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने नेशनल हाईवे का कार्य करने वाली कंपनी के अधिकारियों को समस्या से अवगत भी करवाया, लेकिन पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं हो पाई है।

पुराने बस स्टैंड से न्यू बस स्टैंड की तरफ पैदल जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कुछ समय पहले यहां पर बीच सड़क में डंपिंग करने की वजह से यह समस्या पैदा हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed