फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   road accident

सड़क हादसे में सात लोग घायल, दो रेफर

Wed, 30 Jun 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
road accident
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट के तहत नबाही पंचायत में पंजाब के पटियाला से अपने घर थौना लौट रहे परिवार की गाड़ी नबाही के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। कार में दो बच्चों के साथ पांच लोग सवार थे। दो लोगों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पंजाब के पटियाला से अपने घर थौना लौट रहे परिवार की गाड़ी नबाही के पास चालक के नियंत्रण खोने से पैरापिट से टकरा गई। गाड़ी में सवार सभी लोग जख्मी हो गए। हादसे की आवाज सुनकर लोग वहां पर आ गए और घायलों को नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। नागरिक अस्पताल सरकाघाट के एसएमओ डॉ. देशराज ने बताया कि सात में से दो लोगों को नेरचौक कॉलेज भेज दिया गया है। बाकी सरकाघाट में उपचाराधीन हैं। उधर, हादसे की पुष्टि डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed