{"_id":"68b9dc5a6bca415bf60672a7","slug":"retired-employee-dies-after-drowning-in-a-ditch-mandi-news-c-90-1-ssml1045-168358-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खड्ड में डूबने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खड्ड में डूबने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विकास खंड की ग्राम पंचायत चिऊणी में बुधवार शाम को डोभा गांव के 60 वर्षीय गोकल चंद की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। पीडब्ल्यूडी से सेवानिवृत्त कर्मचारी गोकल चंद बाजार से घर लौटते समय चिऊणी खड्ड पार कर रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। वीरवार सुबह बाजार की ओर जा रहे लोगों ने खड्ड में पत्थरों के बीच उनका शव देखा और पंचायत प्रधान इंद्र सिंह को सूचित किया।
प्रधान की सूचना पर जंजैहली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिन्होंने उनका अंतिम संस्कार किया। पंचायत प्रधान इंद्र सिंह ने बताया कि गोकल चंद बुधवार शाम को घर नहीं पहुंचे, जिसके बाद परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह उनका शव खड्ड में मिला। थाना प्रभारी जंजैहली राम कृष्ण ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। संवाद