Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Remembering the maker of the Constitution

Mandi News: संविधान निर्माता को किया याद

Wed, 15 Apr 2026 04:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 04:28 AM IST
विज्ञापन
Remembering the maker of the Constitution
चुराह(चंबा)। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा मंडल भंजराडू की ओर से अटल चौक तीसा स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चुराह के विधायक डॉ. हंस राज बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा मंडल भंजराडू के अध्यक्ष अमर सिंह ठाकुर भी विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विधायक डॉ. हंसराज ने डॉ. आंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान नेता, प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री, लेखक और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव प्रेरणादायक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed