फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Relief: Free artificial limb camp for the differently-abled of four districts from 13

राहत : चार जिलों के दिव्यांगाें के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर 13 से

Thu, 09 Dec 2021 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Relief: Free artificial limb camp for the differently-abled of four districts from 13
मंडी। ब्यास सदन भ्यूली में दिव्यांगों के लिए पहली बार 13 से 15 दिसंबर तक नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

शिविर उन दिव्यांगों के लिए लगाया जा रहा है, जिन्होंने किसी कारण से टांग या बाजू को खोया है। इसका फायदा मंडी, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और बिलासपुर जिलों के जरूरतमंदों को मिलेगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर (जयपुर फुट) के प्रयासों से शिविर लगेगा। शिविर में अंग प्रत्यारोपण का समय सुबह 9 से शाम 3 बजे तक रहेगा।
उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि बस स्टैंड मंडी से शिविर स्थल तक लाने और छोड़ने समेत भोजन की भी व्यवस्था विभाग के द्वारा की जा रही है। बस स्टैंड मंडी से ब्यास सदन भ्यूली तक लाने और ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था के साथ-साथ आवश्यकतानुसार ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

इस तरह से करवाएं पंजीकरण
जरूरतमंद संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय अथवा जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर शिविर में भाग लेने के लिए अपना नाम लिखवा सकते हैं। कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण सुविधा का लाभ ले सकते हैं। लोग जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-222196 पर कॉल करके शिविर के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुखों और स्कूली बच्चे अपने प्रधानाचार्यों से भी इसे लेकर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए यह जरूरी
पंजीकरण के लिए व्यक्ति को आधार कार्ड साथ लाना होगा। शिविर में आने के लिए किसी भी प्रकार के चिकित्सा प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है। शिविर में हाथ और पैर की कटी हुई उंगलियों का प्रत्यारोपण नहीं किया जा सकेगा। टांग और बाजू का प्रत्यारोपण करने के लिए उस व्यक्ति की टांग या बाजू का कम से कम 3 से 4 इंच का हिस्सा उस कृत्रिम अंग को लगाने के लिए होना आवश्यक है। इस शिविर के दौरान जयपुर फुट की टीम व्यक्ति की जांच और माप लेगी। लगभग उसी दिन अंग दे दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed