{"_id":"6aeb82f6642f31d62806d566","slug":"relief-ahead-of-diwali-bijni-narla-route-opened-for-trial-travel-will-now-be-smoother-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220403-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली से पहले राहत, बिजनी-नारला मार्ग ट्रायल के लिए खोला, अब सफर होगा और सुगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली से पहले राहत, बिजनी-नारला मार्ग ट्रायल के लिए खोला, अब सफर होगा और सुगम
विज्ञापन
बिजनी-नारला प्रोजेक्ट के तहत बने एनएच से गुजरते वाहन। स्त्रोत- एनएचएआई
बिजनी-नारला प्रोजेक्ट : पुराने एनएच से हिचकोले भरा सफर हुआ खत्म
ट्रायल के दौरान सुरक्षा संबंधी चीजों को मॉनिटर कर रही एनएचएआई
19 किमी लंबा है प्रोजेक्ट, चार किमी कम हुई दूरी, 25 से 30 मिनट में सफर होगा पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिजनी-नारला परियोजना को ट्रायल के लिए खोल दिया गया है। यह दिवाली से ठीक पहले वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत है। इस परियोजना को तय लक्ष्य के अनुसार निर्धारित तिथि पर ही शुरू किया गया है।
करीब 19 किलोमीटर लंबा यह नया सड़क मार्ग दूरी को लगभग चार किलोमीटर कम करेगा। अब यह सफर लगभग 25 से 30 मिनट में पूरा हो जाएगा। इससे पठानकोट, पधर, जोगिंद्रनगर और पालमपुर आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी
पहले मैगल पुल बहाल न होने से मार्ग पूरी तरह नहीं खुला था। बरसात में पुलों की मरम्मत के कारण भी इसे बंद रखा गया था। अब चार बड़े पुलों के बहाल होने के बाद मार्ग को ट्रायल के लिए खोला गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सड़क और पुलों से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। द्रंग पुल बरसात में जमीन धंसने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसकी तकनीकी जांच जारी है। एनएचएआई पीआईयू मंडी के उपप्रबंधक दिग्व्रत ने बताया कि ट्रायल के दौरान पेश आने वाली दिक्कतों को देखकर इन्हें दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
परियोजना की विशेषताएं
इस परियोजना में टू लेन के साथ पेव्ड शोल्डर का प्रावधान है। इस परियोजना की बिड प्रोजेक्ट कॉस्ट 545 करोड़ रुपये है। इसमें करीब 13.813 किलोमीटर हिस्से में सड़क की दिशा बदली गई है। नए अलाइनमेंट के कारण पुराने मार्ग की तुलना में दूरी कम हुई है। इससे वाहन चालकों को घुमावदार और खराब सड़क से राहत मिली है।
निर्मित पुल और संरचनाएं
परियोजना के तहत पांच बड़े पुल और 19 छोटे पुल बनाए गए हैं। इसके अलावा तीन वाहन ओवरपास और एक वाहन अंडरपास भी निर्मित किए गए हैं। पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए तीन फीट ओवरब्रिज भी बनाए गए हैं। इस परियोजना का निर्माण कार्य चार नवंबर 2024 को शुरू हुआ था और तीन नवंबर 2026 तक इसे पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई थी।
नया सुपर हाईवे पूरी तरह बहाल होना राहत की खबर : महेंद्र
फोरलेन समन्वय समिति के सचिव महेंद्र गुलेरिया ने बताया कि नया बना सुपर हाईवे पूरी तरह बहाल होना क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। हालांकि हाईवे के कुछ स्थानों पर अभी भी मरम्मत और रखरखाव का कार्य जारी है। ऐसे में वाहन चालकों को सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की जरूरत है।