{"_id":"60d60dd88ebc3ebb92559ca5","slug":"relaxation-should-be-given-in-the-norms-of-the-schemes-in-mandi-mandi-news-sml3748095143","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के मानदंडों में दी जाए रियायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के मानदंडों में दी जाए रियायत
विज्ञापन
द्रंग (मंडी)। एकल नारी शक्ति संगठन ने सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित मानदंडों में रियायत देने की गुहार सरकार से लगाई है। संगठन का कहना है कि एकल महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। छोटी उम्र में ही बहुत सी महिलाएं विधवा हुई हैं।
ये सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए औपचारिकताओं के फेर में उलझ कर रह गई हैं। एकल नारी शक्ति संगठन द्रंग ने एसडीएम पधर शिव मोहन सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एक ज्ञापन सौंप मानदंडों में रियायत देने की गुहार लगाई है।
संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर बीते बुधवार को विशेष बैठक का आयोजन पधर में किया। इसमें एकल महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा की। एकल महिलाओं को बुनियादी जरूरतों, अधिकार और सम्मान के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सरकार ने एकल और विधवा महिलाओं के कल्याण और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं लेकिन औपचारिकताओं के फेर में इन योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए न्यूनतम 35 हजार रुपये आमदनी की शर्त को 60 हजार रुपये किया जाना चाहिए।
मीना शर्मा ने कहा कि इस मांग को लेकर शुक्रवार को एसडीएम पधर के माध्यम से सीएम को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस दौरान जन एकल नारी शक्ति संगठन कार्यकर्ता किरण बेदी, नैना देवी, संजू देवी, रेलमा, नीलमा, सुनीता और कांता भी मौजूद रहीं।
000