फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   rehdi holder throw pottoto or onion

नप अधिकारियों, पुलिस जवानों पर फेंके आलू, प्याज, टमाटर

Tue, 15 Nov 2016 09:25 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 15 Nov 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
rehdi holder throw pottoto or onion
मंडी के सकोढी पुल पर बैठे सब्जी विक्रेताओं को हटाने का विरोध जताते सीटू नेता। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। शहर के अस्पताल सड़क पर मंगलवार को पुलिस के साथ स्कोहडी पुल पर फल और सब्जियां बेचने वाले रेहड़ी फड़ी धारकों को हटाने पहुंचे नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों की रेहड़ी धारकों से काफी गहमागहमी हुई। रेहड़ियों के हटाने के विरोध में भड़के रेहड़ी-फड़ी धारकों ने नप अधिकारियों व पुलिस के जवानों पर आलूू, प्याज, टमाटर और सब्जियों के साथ पत्थर भी बरसाए।   स्थिति तनावपूर्ण होते देख मंगलवार दोपहर बाद रेहड़ी-फड़ी धारकों को मौके से हटाने के लिए पहुंचे नप के अधिकारियों को विरोध के बाद दबे पांव लौटना पड़ा। रेहड़ी-फड़ी धारकों ने पहले तो नप और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन


बाद में माहौल के तनावपूर्ण होते ही मौके पर मौजूद लोगों ने प्याज, टमाटर, आलू और पत्थर भी बरसा दिए। नगर परिषद ने रेहड़ी फड़ी धारकों को यहां से पड्डल मैदान अथवा सेरी चानणी में शिफ्ट होने के आदेश दिए थे। बावजूद इसके सब्जी व फल विक्रेता वहीं पर डटे रहे। जिससे नगर परिषद के अधिकारी और कर्मचारी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन, मामला तनावपूर्ण होते ही पुलिस व नगर परिषद अधिकारियों को लौटना पड़ा।  
विज्ञापन


कोर्ट में नप और प्रशासन के खिलाफ जाएंगे रेहड़ी-फड़ी धारक
सीटू से संबंधित रेहड़ी फड़ी यूनियन ने नगर परिषद की कार्रवाई की निंदा की है। सीटू के जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह व यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि नगर परिषद मनमानी कर रही है। उन्होंने टाउन बैंडिग कमेटी की बैठक बुलाने की मांग की है। उनका कहना है कि टाउन वैंडिग कमेटी को इस तरह के निर्णय लेने का अधिकार है। नप स्ट्रीट वैंडर्ज एक्ट 2014 का उल्लंघन कर रहा है। यदि नप व जिला प्रशासन अपने रवैये में सुधार नहीं लाता है तो उन्हें अदालत का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नप अधिकारियों से दुर्व्यवहार की आलोचना
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता और कर्मचारियों के साथ किए गए दुर्व्यवहार की नगर परिषद कर्मचारी संघ ने कड़ी आलोचना की है। नगर परिषद कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश शर्मा एवं महासचिव कुलदीप ठाकुर ने कहा कि प्रशासन के निर्देशानुसार एवं खुद रेहड़ीधारकों द्वारा हामी भरने के बाद इन्हें पड्डल पार्किंग में शिफ्ट होने को कहा गया था, मगर जब ये लोग वहां नहीं गए तो मगंलवार को नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी, सहायक अभियंता प्रवीण शर्मा अपनी लेबर व पुलिस दल के साथ उन्हें हटाने के लिए गए। इस दौरान नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता व लेबर पर आलू, प्याज व पत्थर बरसाए गए। सरकारी कार्य में बाधा डालने पर उन्होंने रेहड़ी धारकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
कोट्......
रेहड़ी-फड़ी धारकों को पहले ही इस बारे में सूचित किया गया था। बावजूद इसके वह मौके से नहीं हटे। जिला प्रशासन को मामले के बारे में सूचित कर दिया गया है।
...उर्वशी वालिया कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed