फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reconciliation with God is not possible without satsang: Chittaranjan

सत्संग के बिना भगवान से मिलाप संभव नहीं : चितरंजन

Sat, 03 Jun 2023 05:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Jun 2023 05:45 PM IST
विज्ञापन
Reconciliation with God is not possible without satsang: Chittaranjan
जोगिंद्रनगर के गीता भवन में चल रहे सत्संग व श्रीमद् भागवत कथा की सामूहिक आरती में शीश नवाजते श्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जोगिंद्रनगर (मंडी)। सत्संग के बिना भगवान से मिलाप संभव नहीं है। इसकी महिमा से भगवान की प्राप्ति होती है। शनिवार को जोगिंद्रनगर में चल रहे दुर्लभ सत्संग और श्रीमद् भागवत ज्ञान कथा में वृंदावन के संत चितरंजन ने लोगों को सत्संग का महत्व बताया।

उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा के मुख्य दोहों से सत्संग की महिमा का गुणगान किया। गीता भवन में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ब्रह्मचारी पंकज महाराज व शिव वली ने भी मधुर वाणी से जनता को निहाल किया। इससे पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज करवाई। दोपहर डेढ़ से चार बजे तक प्रवचन में सैकड़ों लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। देर सायं सामूहिक आरती में भी लोगों ने शीश नवाया। गीता भवन के संचालक ओम मरवाह ने बताया कि दस दिवसीय कार्यक्रम में रोजाना वृंदावन और ऋषिकेष के संतों से श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान होगा। अखंड कीर्तन भी जारी है। उन्होंने सभी कृष्ण भक्तों से इस धार्मिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आह्वान किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed