फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rangers attacked while harvesting corn, 5 people injured

Mandi News: मक्की निकालते समय रंगड़ों ने किया हमला, 5 लोग जख्मी

Sun, 28 Sep 2025 03:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:41 AM IST
विज्ञापन
Rangers attacked while harvesting corn, 5 people injured
पधर (मंडी)। ग्राम पंचायत उरला के गैल गांव में शनिवार सुबह रंगड़ों के झुंड ने खेतों में मक्की निकाल रहे एक ही परिवार पर अचानक हमला कर दिया। घटना में भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) से सेवानिवृत्त निरीक्षक जगदीश कुमार, उनकी बेटी पूनम और भतीजी नेहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


समीप ही काम कर रहे स्वामी राम और टेक चंद बचाव के लिए दौड़े, लेकिन रंगड़ों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। ग्रामीणों ने तत्काल सभी घायलों को सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल जगदीश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज पधर अस्पताल में जारी है। शुक्रवार को भी ग्राम पंचायत कुन्नू के संगलेहड़ गांव में ऐसी ही घटना सामने आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed