फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rally taken out against inflation in Mandi

मंडी में महंगाई के खिलाफ निकाली रैली

Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out against inflation in Mandi
मंडी में महंगाई, सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन करते सीटू और किसान सभा के सदस्य। - फोटो : Mandi
मंडी। महंगाई, केंद्र सरकार की नीतियों को मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी करार देते हुए सीटू के बैनर तले विभिन्न संगठनों ने सेरी चानणी में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। किसान सभा, नौजवान सभा, छात्र संघ और महिला संगठनों ने सेरी मंच से लेकर चौहटा तक विरोध स्वरूप रैली निकाली।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में सीटू के जिला प्रधान राजेश शर्मा ने सरकार से मांग उठाई कि कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। मनरेगा मजदूरों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण बंद किया जाए। मजदूरों को न्यूनतम 21 हजार रुपये वेतन दिया जाए। किसान सभा के उपप्रधान जोगिंद्र वालिया ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश के किसानों की जमीन, कृषि बाजार और मंडियों को बड़े पूंजीपतियों के हवाले करने के लिए देश में तीन कृषि कानूनों को आनन फानन में पारित किया है।
विज्ञापन

जनवादी महिला समिति की जिला अध्यक्ष जैवंती ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है, पट्रोल-डीजल और रसोई गैस कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। खाद्य तेल और दालों की कीमतों में भारी उछाल आ गया है। इससे आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौजवान सभा के अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने आम जनता का आह्वान किया कि महंगाई बढ़ाने वाली नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर सभी सरकार पर दबाव बनाए ताकि महंगाई से छुटकारा मिल सके। इस अवसर पर रमेश गुलेरिया, अजय वैद्य, मीना वैद्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed