फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rally taken out against Chitta in Pandoh

Mandi News: पंडोह में चिट्टा के खिलाफ निकाली रैली

Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Rally taken out against Chitta in Pandoh
पंडोह में नशे के ​खिलाफ रैली निकालते पांडवा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी। 
पंडोह/धर्मपुर (मंडी)। पंडोह में हाल ही में सामने आए चिट्टा के मामलों के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। पंडोह के पांडवा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पंडोह बाजार में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने बताया कि जागरूकता रैली के माध्यम से सांकेतिक तौर पर अभिभावकों को सचेत किया गया। स्कूली बच्चों ने नारे लगाकर इस खतरनाक नशे के खिलाफ जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की जड़ें समाज में इस कद्र फैल चुकी हैं कि आने वाली पीढि़यों को इसकी गिरफ्त से बाहर निकालना चुनौती पूर्ण कार्य बन चुका है।
विज्ञापन

वहीं, धर्मपुर उपमंडल के लौंगणी पंचायत में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव जितेंद्र ठाकुर ने युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने के लिए जागरूकता फैलाई। जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि चिट्टा से सभी परेशान हैं। इसे पूरी तरह से खत्म करना चाहते हैं। बताया कि वह क्षेत्र की सभी पंचायतों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके खिलाफ एक अभियान चलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed