फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rajmata Busai Baglamukhi will leave for Choti Kashi on the 15th.

Mandi News: छोटी काशी के लिए 15 को रवाना होंगी राजमाता बुसाई बगलामुखी

Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rajmata Busai Baglamukhi will leave for Choti Kashi on the 15th.
राज माता बुसाई कैहनवाल मंडी का रथ। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की रौनक बढ़ाने के लिए कैहनवाल से राजमाता बुसाई बगलामुखी अपने लाव-लश्कर और हारियानों के साथ 15 फरवरी को प्रस्थान करेंगी। शक्ति और भक्ति के इस अनूठे मिलन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह है।
विज्ञापन

राजमाता बुसाई बगलामुखी अपने भंडार से दोपहर ठीक 1 बजे प्रस्थान करेंगी। मां के साथ उनके अनन्य भक्त, हारियान और पारंपरिक लाव-लश्कर मौजूद रहेगा। मंडी शहर पहुंचने पर माता सबसे पहले मंडी के आराध्य राजदेवता माधोराय से मिलन कर अन्य नरोल देवियों के साथ राजबेहड़े में विराजमान होंगी।
विज्ञापन

आठवीं महाविद्या मां बगलामुखी (पीताम्बरा देवी) 10 महाविद्याओं में आठवीं हैं। इन्हें शत्रुओं पर विजय और कष्टों के निवारण की देवी माना जाता है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और मां बगलामुखी (पार्वती स्वरूप) का मिलन आध्यात्मिक ऊर्जा के संचार के लिए उत्तम माना जाता है। इस पूरी यात्रा और साधना के दौरान पीले रंग का विशेष महत्व रहता है, जो देवी को अत्यंत प्रिय है। मंडी शहर से 14 किलोमीटर दूर स्थित कैहनवाल में माता का भव्य मंदिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......


आज मंडी कोठी में पहुंचेंगे देव शुकदेव ऋषि थट्टा
अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में भाग लेने के लिए शुकदेव ऋषि थट्टा शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने मूल स्थान थट्टा से पैदल रवाना होंगे और शाम 5 बजे अपनी भ्यूली कोठी में प्रस्थान करेंगे। देवता ढोल नगाड़ों सहित अपने 400 देवलुओं के साथ शाम मंडी पहुंचेंगे। देवता का रात्रि ठहराव भ्यूली में और 14 फरवरी को देवता का गुरुद्वारा के पास राज देवता माधो राय की छड़ी के साथ स्वागत होगा। शुकदेव ऋषि को मंडी रियासत की रानी किरन कुमारी की ओर से बेहड़े में भव्य मंदिर बनाने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया है।


...

शुकदेव ऋषि का मंडी जनपद में विशेष स्थान है। महाशिवरात्रि मेले के लिए शुकदेव ऋषि 13 फरवरी को अपने मूल स्थान से सैकड़ों देवलुओं के साथ रवाना होंगे। 14 को शुकदेव ऋषि मंडी शहर में आगमन करेंगे। राजमहल स्थित अपने मंदिर में विराजमान होंगे।

मोहन लाल, कार्यकारिणी सदस्य, शुकदेव ऋषि
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed