फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   raccing with girl student principal arrest

11वीं की छात्रा को छेड़ने पर कार्यवाहक प्रिंसिपल गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 10:11 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 05 May 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
raccing with girl student principal arrest
लड़की से छेड़छाड़ - फोटो : demo pics

गोहर (मंडी)। सराज घाटी की थरजून पंचायत की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केयोलीधार में 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा से छेड़छाड़ पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रीतम चंद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 ए, बी और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रीतम चंद की हरकतों से आक्रोशित ग्रामीणों ने वीरवार को स्कूल के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। गोहर थाना प्रभारी लाल सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में एक अन्य छात्रा ने भी प्रीतम चंद पर अश्लील हरकतें करने की बात कही है।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि 20 अप्रैल को कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने अपने कमरे में बुलाकर उनकी बेटी से अभद्र व्यवहार किया और अश्लील हरकतें भी कीं। उनकी बेटी ने डर की वजह से यह बात अभी तक नहीं बताई थी। वीरवार को हिम्मत कर उनकी बेटी ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed