{"_id":"6aa168b6c5bad2d5a203eaaf","slug":"protest-outside-the-deputy-commissioners-office-and-demand-for-shifting-of-the-dumping-site-was-raised-mandi-news-c-90-1-ssml1045-212631-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर डंपिंग साइट शिफ्ट करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर डंपिंग साइट शिफ्ट करने की उठाई मांग
विज्ञापन
कंसा डंपिंग साइट के विरोध में ग्रामीणों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नेरचौक स्थित कंसा डंपिंग साइट के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों की अनिश्चितकालीन क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। जिला परिषद सदस्य अनिल सैनी के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन को कई ग्राम पंचायतों के प्रधानों और स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।
पांचवें दिन बुधवार को ग्रामीणों ने मंडी में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को लेकर उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि कंसा डंपिंग साइट शहर के बीच स्थित होने के कारण स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। उन्होंने डंपिंग साइट को तत्काल शहर से बाहर किसी उपयुक्त और सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई।
जिला परिषद सदस्य डिम्पल सैनी ने बताया कि उपायुक्त ने ग्रामीणों को जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक डंपिंग साइट को हटाने को लेकर ठोस समाधान नहीं होता, तब तक क्रमिक भूख हड़ताल जारी रहेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की है।