फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest against US Vice President's visit to India

Mandi News: अमेरिका के उपराष्ट्रपति के भारत दौरे का विरोध

Mon, 21 Apr 2025 04:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
Protest against US Vice President's visit to India
सेब उत्पादक संघ प्राथमिक इकाई पंजाई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। कृषि से जुड़े मसलों पर भारत के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने करने आ रहे अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का विरोध शुरू हो गया है। सोमवार को सेब उत्पादक संघ प्राथमिक इकाई पंजाई ने विरोध प्रदर्शन किया। सेब उत्पादक संघ के राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र सिंह राणा ने कहा कि अमेरिका इस वार्ता के जरिए अपनी नीतियां भारत पर थोपने जा रहा है।

एक तरफ अमेरिका अपने देश में भारतीय उत्पादों पर शत-प्रतिशत आयात शुल्क लगा रहा है तो दूसरी तरफ भारत को अपने कृषि उत्पाद पर आयात शुल्क को कम करने का दबाव बना रहा है। कहा कि पहले ही भारत ने बाहर से आने वाले सेब जैसे बागवानी उत्पादों पर आयात शुल्क 70 फीसदी से घटकर 40 फीसदी किया है। इसके चलते भारत में विदेश के बागवानी उत्पाद सस्ते में बिक रहे हैं और भारत के सेब पर बिक्री का संकट छाया है। सेब उत्पादक संघ बालीचौकी 29 अप्रैल को बालीचौकी में विरोध-प्रदर्शन करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed