{"_id":"5f83412b8ebc3e9ba007ca0d","slug":"promotion-quota-should-be-increased-by-10-percent-of-school-pravakta-union-mandi-news-sml3480141165","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रवक्ता संघ का 10 प्रतिशत बढ़ाया जाए प्रमोशन कोटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रवक्ता संघ का 10 प्रतिशत बढ़ाया जाए प्रमोशन कोटा
विज्ञापन
मंडी। प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला मंडी का एक प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान रंगीला ठाकुर की अध्यक्षता में उपनिदेशक (उच्च) जिला मंडी सुरेंद्र पाल शर्मा से मिला। उन्होंने नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तृत चर्चा कर मांग पत्र सौंपा। इसमें मुख्य मांगों में प्रमोशन कोटा 10 प्रतिशत बढ़ाने की मांग की गई।
इसके अलावा लेक्चरर न्यू को 16290 वेतनमान प्रदान करना, कर्मचारियों की पेंशन बहाल करना, अनुबंध से नियमित प्रवक्ताओं को वरिष्ठता प्रदान करना, 2003 से पहले अनुबंध पर नियुक्त कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय की ओर से बहाल करना और संशोधित वेतनमान प्रदान करना आदि मांगें रखी गईं। इसके अलावा संघ ने स्कूल प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस को लाइब्रेरी के कार्यभार से मुक्त करने की मांग की। यह भी आग्रह किया कि शिक्षा विभाग में कंप्यूटर अध्यापकों की ड्यूटी अन्य विभाग में केवल जरूरत पर ही लगाई जाए अन्यथा विद्यार्थियों की पढ़ाई पर इसका बहुत विपरीत प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर राज्य मुख्य संगठन सचिव राजेश सैनी, सलाहकार अशोक कुमार, किशोरी लाल ठाकुर, हुकम चंद, मित्र देव, राजेंद्र राणा, सूरज भाटिया, अध्यक्ष महिला विंग सोनू सेन, श्याम लाल, देवेंद्र शर्मा, देवेंद्र, कमलेश कुमार मौजूद रहे।
000