{"_id":"62bc8ef09a975876505b1ea0","slug":"promising-players-of-barot-school-honored-mandi-news-sml4136814100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरोट स्कूल के होनहार खिलाड़ियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरोट स्कूल के होनहार खिलाड़ियों को मिला सम्मान
विज्ञापन
मंडी जिला के बरोट स्कूल के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करते प्रधानाचार्य। संवाद
- फोटो : Mandi
पधर (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को स्कूल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में बरोट स्कूल का सराहनीय प्रदर्शन रहा था। जोगिंद्रनगर में 8 से 10 जून तक आयोजित अंडर-14 गर्ल्स टूर्नामेंट में स्कूल की छात्राओं ने वालीबॉल, एकल गीत और लोक नृत्य में प्रथम स्थान हासिल किया।
जोगिंद्रनगर के खुद्दर स्कूल में 12 से 14 जून तक चली छात्र वर्ग में कबड्डी, बैडमिंटन और भाषण प्रतियोगिता में स्कूटी की टीम उपविजेता रही। बड़ीधार में 16 से 19 जून तक चले अंडर-19 गर्ल्स टूर्नामेंट में स्कूल की छात्राएं एकलगान में विजेता और कबड्डी, लोक नृत्य तथा भाषण प्रतियोगिता में उपविजेता रही।
विज्ञापन
पधर में 21 से 24 जून तक आयोजित अंडर-19 वर्ग छात्र खिलाड़ियों ने कबड्डी और भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। खिलाड़ी छात्रों की उपलब्धियों को लेकर बुधवार को स्कूल में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरि सिंह चौहान ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एसएमसी प्रधान सोमा देवी ने विजेता खिलाड़ियों और स्कूल प्रबंधन को बधाई दी। साथ ही विद्यार्थियों के श्रेष्ठ प्रदर्शन को लेकर हुकम चंद ठाकुर और पीईटी राजकुमार की सराहना की। इस दौरान समारोह में समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।