{"_id":"6a4cf76940f42d95190cfc46","slug":"proclaimed-offender-absconding-for-14-years-arrested-in-punjab-mandi-news-c-90-1-ssml1045-203880-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 14 साल से फरार उद्घोषित अपराधी पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2012 से था उद्घोषित अपराधी, मंडी पुलिस की पीओ सेल ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। करीब 14 वर्षों से कानून से बचता फिर रहा उद्घोषित अपराधी आखिरकार मंडी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मंडी पुलिस की पीओ सेल ने पंजाब के अमृतसर निवासी रमेश चंद उर्फ विनय गुप्ता को पंजाब के लुधियाना स्थित रक बाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया और रिमांड लिया गया।
पुलिस के अनुसार रमेश चंद उर्फ विनय गुप्ता निवासी अमृतसर (पंजाब) के खिलाफ पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में वर्ष 2011 में भारतीय दंड संहिता की धारा 498-ए, 323 और 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। मामले में न्यायालय में पेश न होने पर 12 सितंबर 2012 को तत्कालीन न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी-1) सुंदरनगर ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। इसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। मंडी पुलिस की उद्घोषित अपराधी (पीओ) सेल उसकी तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने बीते सोमवार को लुधियाना के रक बाग क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।