{"_id":"b4f7f05ab99ab8e3f1d4d21f181980d1","slug":"prize-distribution-function-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Tue, 24 Nov 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय उच्च पाठशाला बंदली में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर पाठशाला के प्रधानाचार्य रामलाल ठाकुर ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश कर साल भर की गतिविधियों व उपलब्धियों की जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन
इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार ने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार रुपये अपनी तरफ से प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने पाठशाला के प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय व उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने पर वोवो, शीला, विद्या, सीता राम, पूजा, दिवान, सरस्वती, आशा, ऋतुराज और नरेंद्र कुमार को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर दिव्या और दिवान को पुरस्कृत किया गया। स्काउट एंड गाइड में सर्वश्रेष्ठ स्काउट के लिए कर्ण चौहान व सर्वश्रेष्ठ गाइड का पुरस्कार ललिता को दिया गया। पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार सीता राम व छात्रा विद्या देवी को दिया गया। पाठशाला में सर्वश्रेष्ठ सदन लक्ष्मी सदन को चुना गया। पाठशाला में सबसे ज्यादा उपस्थिति को लेकर कर्ण सिंह चंदेल, हिवान, शीला, कर्ण चौहान और सीता राम को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन