फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prisoner women's products will be sold for three days

कैदी महिलाओं के उत्पादों की तीन दिन होगी बिक्री

Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Prisoner women's products will be sold for three days
सेरी मंच पर लगे स्टॉल में रखे गए कैदियों के बनाए गए उत्पादों को देखते लोग - फोटो : Mandi
मंडी। जिला कारागार मंडी की महिला कैदियों के ओर से बनाए उत्पादों को बेचने के लिए लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर सेरी मंच पर हिमकारा स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

इसमें कैदी महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों को बेचने के लिए रखा गया हैताकि महिला कैदियों के हुनर को पहचान मिल सके और उनको आर्थिक लाभ भी मिले। महिला कैदियों के ऊनी वस्त्र, शॉल, स्टॉल, दस्ताने, बच्चों के कपड़े, मफलर, गर्म वस्त्रों समेत कई प्रकार के ऊनी उत्पादों को बनाया गया है। सभी उत्पादों पर उनके दाम भी लिखे हैं, ताकि ग्राहक अपने हिसाब से इनको खरीद सकें। इसके साथ ही पुरुष कैदियों ने भी उत्पाद बनाए हैं। इनमें बेकरी के ब्रेड, कई तरह के बिस्किट, पेटीज और बर्गर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

यह स्टॉल जेल रोड स्थित जिला कारागार में हमेशा लगाया जाता है, मगर कुछ अवसरों पर यह शहर के मुख्य स्थानों पर लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि कैदियों के उत्पादों का लोगों को पता लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि जिला कारागार में इस समय करीब 200 कैदी हैं। इनमें से 25 कैदी जिनमें ज्यादा महिलाएं शामिल हैं वह उत्पादों को तैयार कर रही हैं। इस कला को जिला प्रशासन की ओर से प्रोत्साहन दिया जा रहा है।
कैदियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास
प्रशासन का कहना है कि जिन कैदियों ने जेल में रहकर सामान तैयार किया जा रहा है, उसकी बिक्री की जाएगी। उनके खातों में राशि पहुंचेगी तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनको एहसास होगा कि आखिर पैसा क्राइम या बुरे काम से ही नहीं कमाया जा सकता, पैसा कमाने के लिए कई बेहतर साधन भी हैं। इससे अन्य कैदियों के विचारों में भी परिवर्तन लाया जा सकता है।

कैदियों के खाते में जाती है राशि
एसडीएम सदर रीतिका जिंदल का कहना है कि कैदियों के हुनर को संवारने के लिए प्रशासन के द्वारा उनके बनाए उत्पादों की बिक्री लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर सेरी मंच पर करने के लिए स्टॉल लगाया गया है। जिन कैदियों ने सामना तैयार किया है उनके खातों में बिक्री की राशि जाएगी। अगर कोई महिला स्वेटर बनाती है तो उस स्वेटर की जो कीमत निर्धारित होगी वह उसके खाते में क्रेडिट होगी।

सेरी मंच पर लगे स्टॉल में रखे गए कैदियों के बनाए गए उत्पाद

सेरी मंच पर लगे स्टॉल में रखे गए कैदियों के बनाए गए उत्पाद- फोटो : Mandi

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed