Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Princess becomes self-reliant by making home decor items

Mandi News: घर की साज सज्जा का सामान बना राजकुमारी बनीं आत्मनिर्भर

Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Princess becomes self-reliant by making home decor items
हाथों में कपड़े उठाएं राजकुमारी  दिल्ली के हॉट बाजार में। स्रोत जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर की राजकुमारी ने अपने हुनर से आत्मनिर्भर बन नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। साथ ही उन्होंने आजीविका स्वयं सहायता समूह में कलस्टर स्तर पर करीब 600 महिलाओं को रोजगार दिलाया है। विकास खंड चौंतड़ा की बाग पंचायत से संबंध रखने वाली राजकुमारी घरेलू उत्पादों से लाखों की आमदनी जुटाकर देशभर में सफलता की उड़ान भर रही है।
विज्ञापन

महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों के निर्माण में अलग पहचान बना चुकी राजकुमारी के इस हुनर से विकास खंड चौंतड़ा का नाम ऊंचा हो रहा है। महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही राजकुमारी का कहना है कि महिलाओं में हुनर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की सीढ़ी है। इसके लिए वे पांच साल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए घरेलू उत्पादों के निर्माण कर निशुल्क प्रशिक्षण भी दे रही हैं।
विज्ञापन


दिल्ली के हॉट बाजार में चमका राजकुमारी का हुनर
हाल ही में दिल्ली में सजे हॉट बाजार में राजकुमारी ने दो सप्ताह तक अपने घरेलू उत्पादों की प्रदर्शनी लगाकर करीब 4 लाख का कारोबार किया। उनकी ओर से तैयार किए घरेलू उत्पादों में शामिल गर्म कपड़े, घर की साज सजावट के लिए उत्पादों के अलावा देवभूमि हिमाचल के पारंपरिक उत्पादों से तैयार अचार भी आकर्षण का केंद्र रहा। राजकुमारी ने बताया कि वह नारी सशक्तिकरण के लिए एक और जहां महिलाओं को प्रशिक्षित कर रही है वहीं इनको आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए भी प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिला राजकुमारी की कार्यप्रणाली काबिले तारीफ है। इनके हुनर का दबदबा देश भर में बढ़ जाने से विकास खंड चौंतड़ा में महिलाओं का मनोबल भी बढ़ रहा है।
- अनुभव तनवर, खंड विकास अधिकारी चौंतड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed