फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Primary teachers union raised demand to remove pay discrepancy

प्राथमिक शिक्षक संघ ने वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग

Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Primary teachers union raised demand to remove pay discrepancy
मंडी के तहत प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी गोबिंद कटारिया के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपते पीटी? - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। प्राथमिक शिक्षक संघ खंड द्वितीय ने पुरानी पेंशन बहाली और जेबीटी शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने की प्रदेश सरकार से मांग की।
विज्ञापन

इस बाबत संघ ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन प्रेषित किया। पीटीए अध्यक्ष तुलाराम और महासचिव ललित चौहान ने कहा कि न्यू पेंशन स्कीम को बंद कर पुरानी पेंशन बहाल करने व वर्ष 2003 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को कोर्ट के आदेशानुसार पुरानी पेंशन के दायरे में लाने, छठे वेतन आयोग में जेबीटी के मूल वेतन विसंगति को दूर कर पंजाब की तर्ज पर 10300-34800 और 4200 ग्रेड पे के साथ आरंभिक वेतनमान 16290 रुपये देने, जेबीटी के खाली पदों को प्रशिक्षित जेबीटी अध्यापकों से भरने, प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में मुख्य शिक्षक और कक्षा अनुसार अध्यापक तैनात करने, 20 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर चुके जेबीटी शिक्षकों को सीएंडवी की तर्ज पर दो अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, जेबीटी से सीएंडवी की सभी श्रेणी में प्रमोशन का प्रावधान करने और टीजीटी कोटा बढ़ाने, प्रारंभिक खंड शिक्षा अधिकारी के पद को राजपत्रित बनाए जाने, वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त मुख्य शिक्षकों को मुख्य अध्यापक की अतिरिक्त वेतन वृद्धि देने, विद्या उपासक से नियमित जेबीटी शिक्षकों को 3 प्रतिशत वेतन वृद्धि को मूल वेतन समेत दिए जाने, प्राथमिक सहायक अध्यापकों से नियमित शिक्षकों को नया वेतनमान 10300 और 4200 और ग्रेड पे के साथ वेतन वृद्धि करने, 4-9-14 के लाभ में वेतन विसंगति दूर करने, स्पेशल एजुकेटर को जेबीटी के पद में समायोजित करने, प्रत्येक जिला में 40 प्राथमिक पाठशाला पर शिक्षा खंड का निर्माण करने और पाठशाला के नाम भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया उच्च स्तर पर पूरी किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed