{"_id":"67cc891bb3be7f0405038d8e","slug":"prescription-and-cash-counters-will-be-changed-in-regional-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-149985-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में बदलेंगे पर्ची और कैश काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: क्षेत्रीय अस्पताल में बदलेंगे पर्ची और कैश काउंटर
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में तैयार हुए नए पर्ची व कैश काउंटर
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में पर्ची और कैश काउंटर का स्थान बदलने वाला है। अस्पताल प्रबंधन ने दूसरी जगह काउंटर तैयार कर दिए हैं।जल्द इनका शुभारंभ किया जाएगा। राहत वाली बात यह है कि अब कैश काउंटर एक नहीं, दो होंगे। इससे मरीजों और तीमारदारों को लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।
मातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच) में स्थापित नए पर्ची काउंटर की समय सारणी बढ़ा कर इसे यथावत रखा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में अभी दो पर्ची काउंटर और एक कैश काउंटर की सुविधा मिल रही है। पहले पर्ची काउंटर के समीप पार्किंग होने के चलते मरीजों और तीमारदारों को बार-बार कतारों से हटना पड़ता है। इससे उन्हें परेशानी होती थी।
इस परेशानी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने आपातकालीन गेट के समीप चार नए काउंटर तैयार किए हैं। यहां दो पर्ची काउंटर और दो कैश काउंटर पर कर्मचारी मरीजों को सुविधा देंगे। गर्भवती, सामान्य महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए एमसीएच में नया पर्ची काउंटर स्थापित किया है, जहां सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक पर्ची बनाई जाती है। इसके बाद मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल के पर्ची काउंटर पर ही पर्ची बनानी पड़ती है।
विज्ञापन
...
जिस जगह पर पर्ची और कैश काउंटर बनाया गया था वहां से पार्किंग के लिए वाहनों की आवाजाही होने से मरीजों को असुविधा हो रही थी। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से खुले स्थान पर कैश काउंटर और पर्ची काउंटर तैयार करवाए गए हैं। शीघ्र ही नए काउंटरों का शुभारंभ करवाया जाएगा।
-डॉ. नरेंद्र भारद्वाज, सीएमओ क्षेत्रीय अस्पताल