फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pregnant woman staying at the station sent home safely

Mandi News: स्टेशन पर रह रही गर्भवती महिला सुरक्षित घर भेजा

Fri, 21 Mar 2025 11:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman staying at the station sent home safely
जोगिंद्रनगर (मंडी)। तीन मासूम बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर कई दिनों से रह रही गर्भवती महिला को शुक्रवार को सामाजिक संस्थाओं और पुलिस के सहयोग से सुरक्षित घर भिजवा दिया। महिला पारिवारिक परिस्थितियों के चलते पिछले कई दिनों से मासूम बच्चों के साथ सुनसान रेलवे स्टेशन पर रह रही थी।
विज्ञापन

इसकी सुरक्षा को लेकर आसपास के लोगों ने पुलिस और सामाजिक संस्थाओं से भी सहयोग मांगा था। शुक्रवार दोपहर बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में महिला से पूछताछ की तो उसने अपने परिवार की परिस्थितियों का हवाला देकर जोगिंद्रनगर में डेरा डालने की बात कही। मंडी जिले के ही एक गांव में अपने घर का जिक्र किया। इस पर पुलिस की मौजूदगी में महिला को उसके घर तक सुरक्षित भिजवाया। सब इंस्पेक्टर संजीव जम्वाल ने बताया कि सूचना मिलने पर महिला को उसके घर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed