फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Praise for Kamrunag deity in Chaugan village

Mandi News: चौगान गांव में कमरुनाग देवता की जय जयकार

Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Praise for Kamrunag deity in Chaugan village
गोहर (मंडी)। मंडी जनपद के आराध्य बड़ादेव कमरुनाग की जय जयकार इन दिनों चैलचौक क्षेत्र के चौगान में हो रही है। लंबे समय से बारिश न होने से सूखे जैसे हालातों से जूझ रहे किसान और बागवान अब देवता से राहत की आस लगाए बैठे हैं। देव कमरुनाग के आगामी प्रवास और मेलों के दौरान क्षेत्रवासी बारिश और बर्फबारी की कामना कर सकेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को देव कमरुनाग चैलचौक होते हुए गोहर उपमंडल के माहरन गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। माहरन मेले में देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद वीरवार को देव कमरुनाग का कुफरी मेला आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के अन्य स्थानीय देवी-देवता भी शिरकत करेंगे। क्षेत्र में लंबे समय से बारिश न होने के कारण गेहूं, मटर, सब्जियों सहित अन्य रबी फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बागवानों का कहना है कि पर्याप्त नमी न मिलने से सेब सहित अन्य फलों की बागवानी पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कुफरी मेले के दौरान किसान और बागवान देव कमरुनाग से बारिश और बर्फबारी की गुहार लगाएंगे। मान्यता है कि देव कमरुनाग के आशीर्वाद से क्षेत्र में वर्षा होती है। देवता के गूर देवी सिंह ने बताया कि देव कमरुनाग बुधवार को चौगान से गोहर के माहरन गांव के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed