फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police written exam held on twenty nine may

29 को जिले में 11020 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Tue, 24 May 2016 06:36 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 24 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
police written exam held on twenty nine may
परीक्षा - फोटो : demo pic

मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में जिले में 175 पुरुष आरक्षी और 44 महिला आरक्षी पदों के लिए 29 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए छह परीक्षा केंद्र चयनित किए हैं। जिले में 21 मई को पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण पूर्ण हो गया था।

विज्ञापन


जिसमें 8447 युवाओं और 2573 युवतियों ने लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। उपमंडल सुंदरनगर के तहत ही छह परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 11 बजे से 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पौने नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन



एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि सिरडा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 3315 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें रोल नंबर 943701 से 946273 तक महिला अभ्यर्थी, रोलनंबर 946274 से 947015 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा  में भाग लेंगे । मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में रोल नंबर 947016 से 948235 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। पंजाब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रोल नंबर 948236 से 949203 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में रोल नंबर  949204 से 949745 तक पुरुष अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में रोल नंबर 949746 से 951014 तक पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जेएलएन इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में रोल नंबर 951015 से 954720 तक पुरुष अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। विभाग ने लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा के समय कार्ड बोर्ड साथ लाने का आह्वान किया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी नजदीकी पुलिस स्टेशन में पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी से भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed