{"_id":"574451dd4f1c1b042069106f","slug":"police-written-exam-held-on-twenty-nine-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 को जिले में 11020 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 को जिले में 11020 अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा
मंडी
Updated Tue, 24 May 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में जिले में 175 पुरुष आरक्षी और 44 महिला आरक्षी पदों के लिए 29 मई को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। विभाग ने इसके लिए छह परीक्षा केंद्र चयनित किए हैं। जिले में 21 मई को पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक परीक्षण पूर्ण हो गया था।
विज्ञापन
जिसमें 8447 युवाओं और 2573 युवतियों ने लिखित परीक्षा के लिए क्वालीफाई किया था। उपमंडल सुंदरनगर के तहत ही छह परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा 11 बजे से 12 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पौने नौ बजे परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य है।
विज्ञापन
एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि सिरडा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 3315 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में भाग लेंगे। जिसमें रोल नंबर 943701 से 946273 तक महिला अभ्यर्थी, रोलनंबर 946274 से 947015 पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा में भाग लेंगे । मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर में रोल नंबर 947016 से 948235 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। पंजाब वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर में रोल नंबर 948236 से 949203 पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल सुंदरनगर में रोल नंबर 949204 से 949745 तक पुरुष अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में रोल नंबर 949746 से 951014 तक पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
वहीं, जेएलएन इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में रोल नंबर 951015 से 954720 तक पुरुष अभ्यर्थी लिखित परीक्षा देंगे। विभाग ने लिखित परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों से परीक्षा के समय कार्ड बोर्ड साथ लाने का आह्वान किया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है तो अभ्यर्थी नजदीकी पुलिस स्टेशन में पूछताछ कर सकते हैं। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक कार्यालय मंडी से भी विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।