फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police strictures, people who came to the market without work were sent back

पुलिस की सख्ती, बिना काम बाजार आए लोग वापस भेजे

Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police strictures, people who came to the market without work were sent back
जोगिंद्रनगर (मंडी)। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें बढ़ने के बाद नियमों के पालन के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। सोमवार को जहां कोविड नियमों की अवहेलना हुई वहीं मंगलवार को शिकंजा कसा गया। उपमंडल के प्रवेशद्वारों पर नाकाबंदी कर पुलिस ने बिना काम बाजार आने वाले करीब 30 लोगों को लौटा दिया।
विज्ञापन

ये लोग बाजार आने का कोई उचित कारण नहीं बता पाए। इस पर पुलिस ने उसे हिदायत देकर घर भेज दिया। मंगलवार को पुलिस थाना प्रभारी संदीप शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल ने सड़कों पर आने जाने वालों से पूछताछ की। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट मार्ग में रेलवे फाटक, बस अड्डा परिसर, पठानकोट चौक और मुख्य बाजार में भी पुलिस की टीम ने पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन

दूध, सब्जी, राशन दवा सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की दुकानें तीन घंटे खुलीं। अस्पताल में कोरोना टेस्ट और वैक्सीनेशन के लिए लोग पहुंचे थे। गलियों में सन्नाटा छाया रहा। एसडीएम अमित मेहरा ने स्वयं पुलिस बल के साथ शहर की गतिविधियों का जायजा लिया। उनके साथ नायब तहसीलदार साजन बग्गा भी मौजूद रहे। लडभड़ोल क्षेत्र में तहसीलदार मेघना गोस्वामी की मौजूदगी में पुलिस ने पेट्रोलिंग कर क्षेत्र की व्यवस्था जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौंतड़ा में एएसआई संजीव जंवाल ने लोगों से कोरोना नियमों की पालना करवाई। डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने कहा कि उपमंडल में कोविड कर्फ्यू नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed