फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Police seized mobile phone of protester Gopal Kapoor

मस्जिद विवाद : पुलिस ने जब्त किया प्रदर्शनकारी गोपाल कपूर का मोबाइल

Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 10 Oct 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Police seized mobile phone of protester Gopal Kapoor
मंडी। मस्जिद विवाद के बीच सोशल मीडिया में सक्रिय और प्रदर्शनकारी गोपाल कपूर के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। अब इस मोबाइल फोन को जांच के लिए आरएफएसएल के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मस्जिद विवाद के बीच गोपाल कपूर सोशल मीडिया पर सक्रिय थे और लगातार पोस्ट कर रहे थे। इस पर सदर पुलिस थाना ने गोपाल को नोटिस देकर सोशल मीडिया में भड़काऊ पोस्ट न डालने की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद गोपाल कपूर सोशल मीडिया में पोस्ट डालते रहे। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारी गोपाल कपूर के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 के तहत सदर थाना में केस दर्ज किया था। इस मामले में लगातार पुलिस गोपाल कपूर को पूछताछ के लिए थाना बुलाती रही। अब मोबाइल फोन जब्त किया गया है।
विज्ञापन


गोपाल कपूर ने कहा कि उनका मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है। उन्होंने कोई गलत कार्य नहीं किया है। वह जागरूकता फैलाने का कार्य करते रहेंगे। वहीं, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि इस मामले में नियमानुसार जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed