फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   police employ involved in car thept case

चोरी की गाड़ियों में पुलिस कर्मी की संलिप्तता से मचा हड़कंप

Tue, 13 Dec 2016 10:48 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 13 Dec 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
police employ involved in car thept case
top cars

मंडी। जिला पुलिस की ओर से वाहन चोरी और बेचने के मामले में एक पुलिस कर्मी की संलिप्तता से महकमे में हड़कंप मचा है। वाहन चोरी मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अब तक पुलिस ने सुंदनगर, नेरचौक, रंधाड़ा, रानी की बाईं, भौर से आधा दर्जन से अधिक लग्जरी गाड़ियां बरामद की हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के चल रही थीं। उक्त गाड़ियों पर कंडम हो चुके वाहनों के नंबर प्लेट लगा कर इस्तेमाल किया जा रहा था।

विज्ञापन


वाहन चोरी और बेचने के मामले में जिला पुलिस का यह अब तक सबसे बड़ा खुलासा है। लेकिन मामले में एक पुलिस कर्मी की संलिप्तता से पुलिस विभाग में खलबली मची है। आरोपियों से  पुलिस कर्मी की सांठ गांठ बताई जा रही है।
विज्ञापन


गत रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक प्रेम कुमार ठाकुर की अगुवाई में पुलिस टीम ने जिला के विभिन्न स्थानों पर छापे मार कर आठ लग्जरी गाड़ियां बरामद की थी और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गत सोमवार को भी दो कारें और एक टिप्पर बरामद किया था। वाहन चोर गिरोह का खुलासा होने के बाद जिला पुलिस अब तक करीब 18 गाड़ियां बरामद कर चुकी हैं। जिनकी कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा आंकी जा रही है। पुलिस आरोपी राजू गुप्ता व महेंद्र गुप्ता से गहन पूछताछ कर रही है। बरामद की गई दो इनोवो गाड़ियां कर्नाटक की हैं। इन गाड़ियों के मालिकों का पुलिस पता लगने का प्रयास कर रही है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर का कहना है कि वाहन चोरी मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। और इसमें में जिसकी भी संलिप्तता होगी, कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed