फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Poet seminar in Langani, litterateur Kanta remembered

Mandi News: लांगणी में कवि गोष्ठी, साहित्यकार कांता को किया याद

Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Poet seminar in Langani, litterateur Kanta remembered
मंडी। हिमाचल की प्रख्यात साहित्यकार डाॅ. कांता शर्मा की याद में उनके निवास स्थान लांगणी में कवि एवं विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मंडी और सुंदरनगर से आए अनेक साहित्यकारों और कवियों ने शिरकत की। इस अवसर पर साहित्यकार कांता शर्मा की रचनाओं के दस्तावेजीकरण के बारे में भी उपस्थित साहित्यकारों ने चर्चा की।
विज्ञापन

इसमें तय किया गया कि आने वाले नए साल में दिवंगत कांता शर्मा की अप्रकाशित रचनाओं का संकलन प्रकाशित करने के अलावा उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर स्मारिका या पुस्तक का प्रकाशन परिवार के सहयोग से करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित कवि गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार मुरारी शर्मा, निर्मला चंदेल, हरिप्रिया, रूपेश्वरी शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, उत्तम चंद शर्मा ने प्रस्तुति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed