फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pm mandi relly

पीएम की मंडी रैली में 1.25 लाख लोग करेंगे शिरकत : भाजपा

Fri, 07 Oct 2016 10:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 07 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
pm mandi relly
प्रधानमंत्री के मंडी आगमन की तैयारियों का पड्डल मैदान में जायजा लेते सांसद राम स्वरूप शर्मा, विधायक जयराम ठाकुर और अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। छोटी काशी में काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 अक्तूबर को होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी और सुंदरनगर की संयुक्त बैठक मंडी के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में प्रदेश संगठन मंत्री पवन राणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में प्रधानमंत्री की रैली में लोगों की संख्या से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाओं को लेकर रणनीति बनाई गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की मंडी रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर मंडल में बैठकों को आयोजन करें। मंडी के लिए यह गौरव की बात हैं कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आ रहे हैं। उन्होंने जिलाभर से आए कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री की इस रैली में पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र से लगभग एक लाख 25 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए हर मंडल की संख्या तय की गई। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के सांसद राम स्वरूप शर्मा, संसदीय क्षेत्र के पालक एवं सराज के विधायक जयराम ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राम सिंह, पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष मंडी रणवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरनगर राकेश जम्वाल, पूर्व मंत्री रूप सिंह ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर ठाकुर सहित मंडी-सुंदरनगर जिला से प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed