{"_id":"68bdca4c3b896250900f7fe9","slug":"players-who-won-medals-at-national-level-were-awarded-mandi-news-c-90-1-ssml1025-168740-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी किए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी किए पुरस्कृत
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह के कंसा मैदान में हिमाचल प्रदेश वुशू अकादमी में चल रहा अंडर-14 बालक-बालिकाओं का अभ्यास रविवार को संपन्न हुआ। इसमें उप शिक्षा अधिकारी मंडी विजय गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अखिल भारतीय वुशू संघ के वरिष्ठ उपप्रधान एवं हिमाचल प्रदेश वुशू संघ के महासचिव पीएन आजाद विशेष अतिथि शरीक रहे।
महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। हाल ही में 25वीं कनिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता तमिलनाडू के एसआर काॅलेज में हुई।
इसमें मंडी जिले के 10 खिलाड़ियों ने ग्रुप इवेंट में हिमाचल प्रदेश के लिए कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों में तेजल, मोहित चौहान, आयुश चौधरी, अवनी कपूर, वंशिका, सौरभ चौहान, आदर्श, श्रन्या ठाकुर, आयान सैणी और आरुष कुमार ने प्रदेश के लिए पदक हासिल किए है। मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। संवाद