फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pickup and bike collide in Bhaur, two youths injured

Mandi News: भौर में पिकअप और बाइक की टक्कर, दो युवक घायल

Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Pickup and bike collide in Bhaur, two youths injured
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना धनोटू के तहत सुंदरनगर-नेरचौक फोरलेन पर भौर में वीरवार शाम करीब 4:00 बजे पिकअप और बाइक की जोरदार टक्कर हुई।
विज्ञापन

पुलिस थाना धनोटू की विज्ञप्ति के अनुसार सुंदरनगर की तरफ जा रही पिकअप के चालक ने एकाएक यू-टर्न लिया, तभी पीछे चल रही बाइक की टक्कर गाड़ी से हो गई।
हादसे के बाद दोनों युवक अचेत अवस्था में सड़क पर गिर गए जिन्हें उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है, जहां पर उनका उपचार जारी है। घायल युवकों की पहचान पुष्पराज (22) पुत्र ओम प्रकाश गांव घट्टा तहसील बल्ह, मंडी और अमन (22) पुत्र लूरमनी गांव खंदला बल्ह, मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस थाना धनोटू के थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंच दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed