फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   pergenent women lost his husband

बच्चे के दुनिया में आने से पहले छीन लिया बाप का साया

Tue, 15 Nov 2016 09:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 15 Nov 2016 09:34 PM IST
विज्ञापन
pergenent women lost his husband
चौंतड़ा में युवक की हत्या के बाद मौके पर छानबीन करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

चौंतड़ा (मंडी)। दिसंबर माह में सालगिरह मनाने से पहले चौंतड़ा के भटेहड़ गांव के पैराग्लाइडर पायलट नरेश बिष्ट को मौत के घाट उतार दिया गया। नरेश की बीबी आठ माह के गर्भ से है। बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही बाप का साया उसके सिर से छिन गया है। हत्या से क्षेत्र और चौंतड़ा पंचायत में मातम छा गया है। सालगिरह मनाने से पहले ही रीना देवी का सुहाग उजड़ गया है। दोनों ने दिसंबर 2015 में प्रेम विवाह किया था।   

विज्ञापन

    
नरेश विष्ट की निर्मम हत्या से स्थानीय लोग भी सकते में हैं। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी ही नरेश की मौत का कारण बन गई। हत्या का आरोपी टैक्सी चालक रंजीत भी नरेश का दोस्त बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद सभी दोस्तों को घर छोड़ने के बाद नरेश व रंजीत आपस में उलझ गए। दोनों की बहस मारपीट तक पहुंच गई। इसी बीच रंजीत ने तैश में आकर नरेश पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। नरेश की पत्नी रीना देवी (21) पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। नरेश बच्चे का मुंह देखने से पहले ही दुनिया छोड़ कर चला गया। भटेहड़ गांव के सेवानिवृत्त सैनिक स्व. जसवंत सिंह के तीनों लड़कों में नरेश सबसे छोटा बेटा था। पति के निधन के बाद बेटे की हत्या होने से माता शारदा देवी को बहुत गहरा आघात पहुंचा है।  पंचायत प्रधान प्यार चंद कोहली ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। पुलिस व प्रशासन से इस हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed