{"_id":"66eac0e49dbaea4ba5026fb9","slug":"people-will-not-have-to-bear-the-burden-of-increased-garbage-charges-at-present-mandi-news-c-90-1-mrt1064-135973-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लोगों पर फिलहाल नहीं पड़ेगा बढ़ाए हुए कूड़ा शुल्क का बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लोगों पर फिलहाल नहीं पड़ेगा बढ़ाए हुए कूड़ा शुल्क का बोझ
Thu, 19 Sep 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। निगम ने लोगों को अभी कूड़े के बढ़ाए हुए शुल्क के साथ बिल जारी नहीं करेगा। हाल में नगर निगम ने हाउस की बैठक में गारबेज शुल्क 20 रुपये बढ़ाने का निर्णय लिया है। मगर अभी इसको लेकर सदन में प्रस्ताव पारित नहीं किया गया है।
निगम आगामी हाउस की बैठक में गारबेज शुल्क को बढ़ाने के प्रस्ताव को पारित कर इसे मंजूरी के लिए शहरी निकाय विभाग शिमला को भेजेगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद लोगों को बढ़े हुए शुल्क के साथ कूड़े के बिल जारी किए जाएंगे। वर्तमान में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए लोगों से 50 रुपये प्रति महीना वसूल किए जा रहे हैं। प्रस्वात को मंजूरी मिलने के बाद लोगों से प्रति घर 70 रुपये शुल्क वसूला जाएगा।
बता दें कि निगम ने शहर विभाग की गाइडलाइन और खुद को घाटे से उभारने के लिए गारबेज शुल्क में 20 रुपये बढ़ाए हैं। निगम सालाना कूड़े पर 3.50 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है, जबकि आय 70 लाख रुपये ही हो रही है। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विकास शर्मा ने बताया कि गारबेज शुल्क को लेकर नगर निगम के हाउस में प्रस्ताव पास कर इसे मंजूरी के लिए शहरी निकाय विभाग शिमला भेजा जाएगा। इसके बाद बढ़ाए हुए शुल्क के साथ बिल जारी किए जाएंगे।