फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   People want to see Narendra Modi as Prime Minister: Mahendra Singh

जनता नरेंद्र मोदी को ही देखना चाह रही प्रधानमंत्री : महेंद्र सिंह

Mon, 03 Jun 2024 05:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 03 Jun 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
People want to see Narendra Modi as Prime Minister: Mahendra Singh
धर्मपुर (मंडी)। देश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो गई है और एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। इसमें एक बार फिर मोदी की सरकार बनने के संकेत मिल रहे हैं। एग्जिट पोल पर पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि देश की जनता ने पहले ही मन बना लिया था कि एक बार फिर देश में मोदी सरकार लानी है और देश को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब से देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों में है तबसे देश की स्थिति सुधरी है। जो देश हमारे से नजरें तक नहीं मिलाते थे, वह आज हमारे साथ दोस्ती करना चाहते है। मोदी सरकार ने 10 वर्ष के कार्यकाल में ऐसे फैसले लिए हैं जो कोई दूसरा नहीं ले सकता था। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है, यह सब मोदी सरकार की नीतियों की वजह से हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर भारी बहुमत से देश में मोदी सरकार बनना तय है। चार जून का सभी को इंतजार है और इसमें मोदी सरकार भारी बहुमत से बनेगी। हिमाचल प्रदेश की चारों सीटें पर भी भाजपा की जीत होगी। मोदी सरकार की तीसरी पारी भी धमाकेदार होगी। उन्होंने कहा कि विपक्ष के सभी लोगों ने मिलकर बहुत षड्यंत्र रचने की कोशिश की, लेकिन देश की जनता ने अपने मत से धराशायी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed